भारत के प्रधानमंत्री

आज विद्या लाइव आपको भारत के प्रधानमंत्री के बारे में महत्वपूर्ण फेक्ट्स बताने वाला है। प्रधानमंत्री मतलब देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार का नेता। अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। प्रधानमंत्री अपने साथ एक कैबिनेट का चयन भी करता है और उनकी सिफारिश पर ही राष्ट्रपति अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को पद की शपथ दिलाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे। आइए हम इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि अब तक भारत में कौन-कौन से लोग प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं और उन्होंने कितने दिनों तक देश की बागडौर संभाली है।
- जवाहर लाल नेहरू- भारत के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं। ये प्रधानमंत्री के पद पर 16 साल, 286 दिन रहें थे।
- गुलजारी लाल नंदा -इन्होंने 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक 13 दिनों तक भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। ये भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे।
- लाल बहादुर शास्त्री -इनका कार्यकाल9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक 1 वर्ष 216 दिन का था। इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय “जय जवान जय किसान” नारा दिया था।
- इंदिरा गांधी – येभारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्रीथी, इनका कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 11 साल, 59 दिन का था।
- मोरारजी देसाई–ये प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे, तथा पद से इस्तीफा देने वाले प्रथम व्यक्ति भी थे। इनका कार्यकाल 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक 2 साल, 126 दिन का था।
- चरण सिंह–ये ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री है जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया था। इनका कार्यकाल 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक 170 दिनों का था।
- इंदिरा गांधी- प्रथम महिला जो दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनीं थी, इनका दूसरा कार्यकाल 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक 4 साल, 291 दिन का था।
- राजीव गांधी – ये भारत केसबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री थे, इनहोनें मात्र 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया था।इनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक 5 साल, 32 दिन का था।
- विश्वनाथ प्रताप सिंह-अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद छोड़ने वाले ये भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। इनका कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक 343 दिन का था।
- चंद्रशेखर -चन्द्र शेखर सत्तारूढ़ पार्टी के उन सदस्यों में से थे जिन्हें आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इनका कार्यकाल10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक 223 दिनों का था।
- पी. वी. नरसिम्हा राव-ये दक्षिण भारत से प्रथम प्रधानमंत्री थे, इनका कार्यकाल 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक 4 साल, 330 दिन का था।
- अटल बिहारी वाजपेयी- 16 मई 1996 से 1 जून 1996तक 16 दिन सरकार चलाई थी, इसके बाद इनकी सरकार गिर गई।
- एच. डी. देव गौड़ा–इनका कार्यकाल 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक 324 दिन का था। ये जनता दल से सम्बंधित थे।
- इंदर कुमार गुजराल-इनका कार्यकाल 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक 332 दिन का था।
- अटल बिहारी वाजपेयी-इन्होंने 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक दोबारा 6 साल, 64 दिन की सरकार चलाई थी। ये भारत के पहले गैर-कांग्रेसी PM थे।
- डॉ.मनमोहन सिंह – ये भारत के पहले सिक्ख प्रधानमन्त्री है, इनका कार्यकाल 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक 10 साल, 2 दिन का था।
- नरेंद्र मोदी – नरेंद्र मोदी मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री हैं। ये 2014 से देश के लगातार प्रधानमंत्री है। इन्होंने हाल ही में अपनें तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लिया है।